आगरा में लॉक डाउन के चलते आरएसएस कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को घर घर भोजन के पैकेट पहुंचा कर कर रहे हैं उनकी सेवा

0

आगरा से नमित चौहान की रिपोर्ट

आगरा में लॉक डाउन के चलते घरों में रह रहे निर्धन परिवारों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भोजन बनाकर सुबह-शाम दर्जन भर से अधिक बस्तियों में घर घर पहुंचा रहे हैं।
संघ दृष्टि से रामबाग जिले के जिला प्रचारक विवेक पार्थ ने बताया कि केशव भवन दयाल नगर शाहदरा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में दर्जनों कार्यकर्ता सुबह से ही भोजन बनाने और उन्हें निर्धन परिवारों के बीच पहुंचकर बांटने के लिए अथाह मेहनत में लग जाते हैं।
प्रतिदिन दोनों समय करीब 2000 भोजन के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाते हैं। अधिकतर स्वयंसेवक निर्धन तबके के लोगों के घरों तक भोजन पहुंचा कर आते हैं। वहीं आसपास के जरूरतमंद लोग संघ कार्यालय आकर भोजन ले जाते हैं।
उन्होंने बताया कि संघ, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों सेवाभावी कार्यकर्ता रामबाग क्षेत्र के सीता नगर,राम नगर,कटरा,न्यू सीता नगर,घाट,यमुना ब्रिज, प्रकाश नगर,सुशील नगर, घड़ी चांदनी,रामबाग बस्ती,बघेल बस्ती,विद्या नगर टेडी बगिया,नंदलालपुरा,गढ़ी उसैनी,जीवन नगर,स्वरूप नगर,नगला बिहारी,राज नगर,नगला,नगला रामबल, सुमित नगर,बालाजी नगर,महावीर नगर,संभू नगर, श्याम नगर,शाहदरा टीला,शादरा बस्ती,गोपाल धाम, सती नगर, नीबू लाल की ठार, नुनिहाई वाल्मीकि वस्ति,ट्रान्स यमुना फेस 1,फेस 2,आते में रहने वाले सेवा बस्ती और निर्धन परिवारों के लोगों तक हर रोज भोजन पहुंचा रहे हैं।
जिला प्रचारक द्वारा बताया गया कि अभी तक लगभग 18-20 हज़ार पैकेट वितरित किये जा चुके हैं।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply