शिरीन फरीद बनी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

मुंबई:- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट की मीटिंग मुंबई में मीरा रोड पर आयोजित हुई। मीटिंग में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अजय एल दुबे ने संगठन के कार्यालय में नये पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर मुख्य नियुक्तियाँ प्रदान की गयीं। जिस में बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री व मॉडल मुंबई की प्रसिद्व समाजसेविका शिरीन फरीद को महाराष्ट्र राज्य माइनारिटी महिला बिंग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया तो वही ऐना सिंह को मध्य प्रदेश महिला विंग का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया। गोल्ड मेडलिस्ट कराटे चैम्पियन कासिम को सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है।

मीटिंग में फ़िल्म अभिनेत्री शिरीन फ़रीद ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल दुबे द्वारा दी गयी ज़िम्मेदारी पर शुक्रीया अदा किया। और कहा कि मैं महाराष्ट्र की बेटियों की समस्याओं का निस्तारण गंभीरता पूर्वक करुँगी और बेटियों की शिक्षा स्वास्थ्य तरक़्क़ी उनत्ति में अपना सहयोग प्रदान करुँगी। इस दौरान मौके पर फ़िल्म अभिनेत्री शिरीन फ़रीद के अलावा मध्यप्रदेश की अध्यक्ष ऐना सिंह, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता रजनीश खोत,राष्ट्रीय महासचिव संजय मिश्रा,अध्यक्ष राजेश दुबे,मुंबई अध्यक्ष मनीष दुबे,अनिता दत्तानी आदि संगठन से जुड़े लोग रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply