भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे के नेतृत्व में भाजपा सरकार की किसान हितेषी और जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया गया

0

Najibabad se Sapna Verma ki report

विधान सभा क्षेत्र नजीबाबाद के ग्राम शेखपुर लाला, खानपुर, पाईमार, गजरौला व सादातपुर आदि गांवों में व्यापक स्तर पर दौरा किया गया। इस दौरान गांवों में बैठकर व जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की किसान हितैषी और जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराया गया। जनसंपर्क कार्यक्रम विधान सभा विस्तारक अवधेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से भाजपा नेता पूर्व भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा क्षेत्र पंचायत सदस्य चौधरी विक्रम सिंह खोबे, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष कृपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष प्रभारी कोमल सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष किमो धीर सिंह, पवन कुमार, भाजपा नेत्री एकता सिंह, भाजपा कार्यकर्ता विकास कुमार,बूथ अध्यक्ष विरेन्द्र कश्यप, भूपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सादातपुर, सोवीर सिंह, रामवीर सिंह व उदयराज सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply