दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया नजीबाबाद इकाई मुरादाबाद मंडल के तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का 131 वा जन्मोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया नजीबाबाद इकाई मुरादाबाद मंडल के तत्वाधान में बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यापीठ नजीबाबाद के दल सौजन्य से तिरुपति बालाजी कॉलोनी में मास्टर गोविंद सिंह के आवास पर बोधिसत्व बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 131 वा जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बौद्धाचार्य जयप्रकाश बौद्ध, मुख्य वक्ता राजेंद्र कुमार एडवोकेट , भारतीय बौद्ध महासभा के मंडल अध्यक्ष जय सिंह बौद्ध, महासचिव मास्टर धर्मपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला विंग सुषमा बौद्ध ,भंते अश्वजीत , भंते करुणाकरण , जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह बौद्ध , तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, डीएमआर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक आर के सागर हरगोविंद सिंह, नरेंद्र रवि, जगत सिंह, राकेश कुमार, मास्टर योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह गोविंद सिंह बौद्ध आदि ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह ने की व संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के मंडल सलाहकार कमल कुमार ने किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply