मेमन सादात में भारतीय गौ रक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक की मीटिंग हुई जिसमें जमाल हैदर नकवी मंडल उपाध्यक्ष और अब्बास नकवी को मंडल मंत्री का पद सोपा गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

मेमन सादात में भारतीय गो रक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष इसरार ज़ैदी के निवास पर भारतीय गो रक्षा के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें गो माता की ठंड से बचाव और आवारा गो वंश को गोशाला भेजने को कहा गया। भारतीय गो रक्षा वाहिनी मुरादाबाद मंडल उपाध्यक्ष जमाल हैदर नकवी और अब्बास नकवी को मंडल मंत्री का पत्र दिया गया। भारतीय गो रक्षा वाहिनी ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी मनाई, जिसमें मौजूद रहे नवाब मलिक रियाज़ मलिक, मोहम्मद इरशाद, आबिद हुसैन, अकबर ज़ैदी, इत्तबा ज़ैदी नवाब मिर्ज़ा मोहम्मद हिफ़्ज़ान और अनेक ग्रामवासी शामिल रहें। जिसमें भारतीय गो रक्षा वाहिनी ज़िंदाबाद के नारे लगाये गए।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply