सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समारोह यातायात के नियमों का पालन करे (कुंवर बृजेश सिंह)

0

सहारनपुर से मुकेश शर्मा की रिपोर्ट

द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2023 उद्घाटन समारोह का जन मंच सभागार में हुआ आयोजन। जनपद सहारनपुर मे हुए यातायात सुरक्षा पखवाड़ा 2023 के समारोह आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुवंर बृजेश सिंह ने यातायात संबंधी नियमों का पालन करने की आज के युवा समाज को दी सलाह। उन्होंने कहा कि जब हम घर से निकलते हैं तो हमारा पूरा परिवार हमारा इंतजार करता है हमारा भी फर्ज है कि हम यातायात के नियमों का पालन करें व सही सलामत अपने घर शाम को अपने परिवार के बीच पहुंचे। अन्य देश के अपेक्षा हमारे देश में सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं का अगर आकलन करें तो अन्य देशों की अपेक्षा हमारे देश में ज्यादा एक्सीडेंटल केस देखने को मिलते हैं। ऐसे में पूरे देश के युवा समाज को अब यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक हो जाना चाहिए व यातायात के नियमों का पालन करते हुए अन्य लोगों को भी इस विषय में जानकारी देनी चाहिए।
क्योंकि अगर एक व्यक्ति अपने परिचित 10 व्यक्तियों को यातायात के सही नियमों का पालन करने के विषय में बताता है तो देश की जनता भली भांति प्रकार से यातायात के सभी नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त कर लेगी, आने वाली 20 दिसंबर 2023 को कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के संबंध में कहा कि पहले भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन हो चुका है।
उसका परिणाम अभी पांच राज्यों के चुनाव में देखने को मिला। फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी कर रही है या भारत तोड़ो यह सब जानते हैं आने वाले गठबंधन का भी क्या परिणाम होगा यह लोकसभा चुनाव 2024 में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में सहारनपुर जिला अधिकारी दिनेश चंद्र , एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा के साथ अन्य गण मान्य व्यक्ति व अधिकारी गण भी रहे मौजूद।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply