चांदपुर नगर के मोहल्ला सरायरफी निवासी सलीम अहमद को भारतीय गौरक्षा वाहिनी ने पश्चिम प्रदेश का महामंत्री मनोनीत किया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

चांदपुर नगर के मोहल्ला सरायरफी निवासी सलीम अहमद को भारतीय गौरक्षा वाहिनी ने पश्चिम प्रदेश का महामंत्री बनाया। राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राकेश सिंह परिहार ने पक्षिम उत्तर प्रदेश की बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपते हुए सलीम अहमद को भारतीय गौरक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पक्षिम उत्तर प्रदेश का महामंत्री मनोनीत किया है। कुंवर राकेश सिंह परिहार ने सलीम अहमद को मनोनयन पत्र देते हुए आशा व्यक्त की है कि सलीम अहमद के मनोनयन से भारतीय गौरक्षा वाहिनी और भी अधिक मजबूत व संगठित होगी उनके प्रयासों से कर्मठ, राष्ट्रभगत एवं संघर्षशील कार्यकर्ता संगठन से जुड़ सकेगें तथा संगठन के सिद्धांतों नीतियों एवं विचारों को वह जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिसमें कुंवर राकेश सिंह परिहार ने कहा की पूरा संगठन सलीम अहमद की हर परिस्थिति में हर समय साथ खड़ा है। मालूम हो कि पूर्व 2022 को भारतीय गौरक्षा वाहिनी संगठन ने सलीम अहमद को अल्पसंख्यक जिला बिजनौर का जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी और 2024 को जिला अध्यक्ष बनाया गया था। सलीम अहमद द्वारा भारतीय गौरक्षा वाहिनी में लगन व निष्ठा के साथ कार्य करता देख भारतीय गौरक्षा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह परिहार ने भारतीय गौरक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का पक्षिम उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया है। भारतीय गौरक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक प्र .कोष्ठ का पक्षिम उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत होने पर उनके समर्थको एवं भारतीय गौरक्षा वाहिनी के सभी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई हैं। उनके सभी समर्थक व संगठन के सभी कार्यकर्ता सलीम अहमद को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply