इन्दौर में बछ बारस, पूजन कर लोक कल्याण परिवार की समृद्धि से जुड़े इस पर्व पर महिलाओं ने व्रत रखकर संतान की दीर्घायु, सुख समृद्धि की कामना के लिए गाय बछड़े की पूजा की

0

मध्य प्रदेश प्रभारी, अनुराधा शर्मा की रिपोर्ट

बछ बारस, पूजन कर लोक कल्याण परिवार की समृद्धि से जुड़े इस पर्व पर महिलाओं ने व्रत रखकर संतान की दीर्घायु, सुख समृद्धि की कामना के लिए गाय बछड़े की पूजा की। चाणक्यपुरी संकट मोचन हनुमान मंदिर पर राधा कृष्ण के स्वरूप में कन्याओं ने संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर महंत श्री श्री 108 रामकुमार जी.वी.आई. पी बाबा
का आशीर्वाद लेकर गौ माता को चारा खिलाकर पूजा अर्चना कर झूम -झूम कर राधा कृष्ण के साथ, उल्लास के साथ महिलाओं ने नृत्य कर कृष्ण भक्ति के सरोवर में डूब कर एक खुशनुमा समा बांध दिया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में भक्ति भाव के भजनों की संगीत में प्रस्तुति दी। जो आकर्षण का केंद्र बनी। महिलाओं ने गौशाला में जाकर गाय बछड़े को स्नान कर कर आकर्षक श्रंगार किया हल्दी कुमकुम रोली चंदन पुष्प आदि से उनका पूजन किया गया, उन्हें फल फ्रूट हरी घास कई तरह के फल और पकवान खाने को दिए गए। आज अल सुबह महिलाओं ने व्रत रखकर गौ माता का पूजन किया। आज के दिन चाकू का उपयोग नहीं किया जाता है। बाजरा मक्का खाया जाता है। और गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया गया ।आज के दिन गाय बछड़े की पूजन करने से परिवार की उन्नति संतान सुख परिवार में सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है। दुख और पाप का नाश होता है। गौ माता की कृपा से जीवन में ऐश्वर्य स्वास्थ्य और सुख शांति की प्राप्ति होती है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply