नगर निगम की सफाई को लेकर भाजपा ओर कांग्रेस आमने सामने

0

कोटद्वार से नितिन अग्रवाल की रिपोर्ट

चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। नये घटना क्रम में जहां बुधवार को भाजपा पार्षद सौरभ नौटियाल ने नगर निगम पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए नगर निगम में कार्यालय में कूड़ा फेंक कर अपना विरोध जताया था। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकाल भाजपा सरकार व क्षेत्रीय विधायक डॉ हरक सिंह रावत का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार यहां अन्य नगर निगमों को खासा बजट आवंटित कर रही है। वही नवगठित नगर निगम कोटद्वार को महज एक करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। नगर निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। जिससे नगर निगम बनने के 3 साल बाद भी पालिका के ढांचे पर संचालित हो रही है। इस मौके पर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर अपनी 4 सूत्री मांगों का निराकरण करने की मांग की गई।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply