ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन के पवन शर्मा एडवोकेट बने जिला अध्यक्ष व सुनील भारद्वाज बने जिला महामंत्री

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

बिजनौर में ब्राह्मण बंधुओं की मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें फाउंडेशन उत्तर प्रदेश का विस्तार कर जिला बिजनौर की इकाई का विधिवत गठन किया गया। जिसमें ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं सांध्य दैनिक पब्लिक इमोशन के संपादक डॉ पंकज भारद्वाज ने बिजनौर जिले की इकाई की घोषणा की। जिसमें पवन शर्मा एडवोकेट को जिला अध्यक्ष सुनील भारद्वाज को जिला महामंत्री और मंडल अध्यक्ष डॉ संजीव शर्मा दानी व मंडल मंत्री हेतु क्रांति कुमार शर्मा को मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि आज ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन की पूनः स्थापना की गई है। उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जा रही है। फाउंडेशन ब्राह्मण समाज में नई दिशा नई चेतना नई जागृति लाने का कार्य करेगी मैं इस वक्त ब्राह्मण समाज से यही निवेदन करूंगा कि वह फाउंडेशन के द्वारा उन्हें जो समाज के प्रति सेवा भावना है। उसको पूरा करें और सहयोग करें। ब्राह्मण जागृति फाउंडेशन ब्राह्मण समाज में शीर्ष स्थान प्राप्त कर संपूर्ण भाव से सेवा करेगा। इस अवसर पर विनोद शर्मा, एडवोकेट ललित शर्मा, डीजीसी विक्रम आदित्य मिश्रा, अशोक शर्मा, अंकुर भारद्वाज, बालाजी मंदिर से पंडित उज्जवल शर्मा, डॉक्टर संजीव शर्मा, सुनील अग्निहोत्री, राजीव दानी सरल शर्मा, डॉक्टर मोहित शर्मा, विपिन शर्मा, विभूति गौड, घनश्याम शर्मा, दयानंद शर्मा, विपिन शर्मा, अक्षत वशिष्ठ, संजय शर्मा, राजीव शर्मा बैंक वाले, विनायक गोड, केके कौशिक, हितेश शर्मा, आशीष भारद्वाज एडवोकेट, शशांक भारद्वाज, संजय शर्मा, मयंक पाराशर आदि सैकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव शर्मा दानी, डॉक्टर मोहित शर्मा, विपिन शर्मा, शरद शर्मा, आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील भारद्वाज ने किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply