सो रहा विभाग, खनन माफियाओं का फल फूल रहा कारोबार

0

स्योहारा से आकाश तोमर की रिपोर्ट✍️

स्योहारा। क्षेत्र में खनन माफियाओं का बोलबाला है। अवैध रूप से मिट्टी खनन कर किसानों की कमर ही तोड़ रहे हैं। शिकायत के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई न होने से किसान बेबश हो गए हैं। माफिया चार फीट का समझौता कर चालीस फीट तक मिट्टी निकाल ले रहे। विरोध करने पर उन्हें धमकी भी देते हैं। डर यह सताने लगा है कि बारिश का पानी भरने से गड्ढे जानलेवा होंगे। संबंधित विभाग सो रहा है और ऐसे लोगों का धंधा फल फूल रहा है।मिट्टी खनन से उपजाऊ खेत चौपट हो रहे हैं। इस खेल में प्रभावशाली लोग हावी है। प्रशासन का अभियान केवल कागजों में चल रहा है। किसान अपने ऊबड़-खाबड़ खेतों को समतल करा रहा है। कुछ स्थानों पर किसान तीन से चार फीट मिट्टी बेच रहे हैं। इस समझौते के बाद खनन माफी समझौते से इतर तीन से चालीस फीट मिट्टी निकाल ले रहे हैं। एक दिन में कई ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी ढोने के लिए लगाई जाती हैं। एक ही दिन में सैकड़ों ट्राली मिट्टी मिट्टी माफियाओं द्वारा ढो दी जाती है।
किसानों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा मिट्टी निकालने से खेत की उर्वरा शक्ति खत्म हो गई है। जगह-जगह गड्ढों की वजह से वह खेती नहीं कर पा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply