उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव मनोनीत युवा जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने व्यापारी को बताया देश की रीढ़ की हड्डी

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद:-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव मनोनीत युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि व्यापारी हमारे देश की रीढ़ की हड्डी हैं। भारत बंद जैसे आंदोलन मात्र व्यापारियों से होता है। अन्य किसी संगठन में भारत बंद करने की ताकत नहीं है। व्यापारी अपनी ताकत को पहचानें। सभी व्यापारी संगठित रहें। हम जय व्यापार, व्यापारी एकता जिंदाबाद का नारा देते हैं। केवल इस नारे को नारे तक ही सीमित न रखा जाए, बल्कि व्यापार और व्यापारी को बढ़ावा दिया जाए। सबसे अधिक टैक्स व रोजगार व्यापारी वर्ग द्वारा ही दिया जाता है, मगर दुर्भाग्य से जिस मान- सम्मान और सुविधाओं के वो हकदार हैं। वह उन्हें नहीं मिल पा रहा है। अनेक विभागों के अधिकारी व्यापारियों का शोषण करने पर उतारू हैं। किसी भी विभाग का अधिकारी व कर्मचारी, किसी भी व्यापारी का शोषण करेगा, संगठन उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। व्यापारी के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को अब बक्सा नहीं जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नव मनोनीत ऊर्जावान युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए युवाओं को संगठन से जोड़ने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि युवा समाज ही समग्र समाज को अपने उत्साह व ऊर्जा से आलोकित व प्रकाशित कर सकता है। अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने उनके उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया एवं प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply