प्रांत मातृ मंडल सेवा भारती पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर नगीना रोड धामपुर में विगत 3 दिनों से चल रहा है

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

प्रांत मातृ मंडल सेवा भारती पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर नगीना रोड धामपुर में विगत तीन दिनों से चल रहा है। जिसमें 9 विभागों से बहनों का प्रतिनिधित्व कुल संख्या 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण वर्ग में बहनों को शारीरिक बौद्धिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। आज वैभव श्री स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण विपिन सिंगल प्रांत मंत्री सेवा भारती के मार्गदर्शन में दिया गया। किशोरी विकास प्रशिक्षण बहन नंदा देवी प्रांत संयोजिका और बहन रश्मि गुप्ता प्रांत मंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ग अधिकारी बहन नीरजा सिंह जी ने की और संचालन मीनाक्षी कौशल प्रांत अध्यक्ष जी के द्वारा किया गया। आंतरिक सुरक्षा प्रमुख बहन संजू प्रधान के द्वारा किया गया। सर्व व्यवस्था प्रमुख शोभा शर्मा मातृ मंडल सेवा भारती जिला अध्यक्ष द्वारा भाग लिया गया। कार्यालय प्रमुख का कार्य बहन सरिता सैनी द्वारा कुशलता पूर्वक निर्वहन किया गया। भोजन व्यवस्था का दायित्व बहन सविता राजपूत द्वारा चिकित्सा आपूर्ति का कार्य प्रिया अग्रवाल जी द्वारा शारीरिक शिक्षक अजीत जी व एना द्वारा प्रतिदिन सभागिता एवं मार्गदर्शन में संपन्न किया जा रहा है। वर्ग में सेवा भारती उपाध्यक्ष ओपी शर्मा ने बाहरी सुरक्षा में सहयोग किया। सुरक्षा में भाई नवनीत जी की टीम अश्मित नगर मंत्री बजरंग दल निखिल नगर विद्यार्थी खेल प्रमुख संघ मयंक नगर विद्यार्थी प्रमुख आदि ने सहयोग किया। विशेष सहयोग सरस्वती विद्या मंदिर प्रशासन आरआर एस द्वारा रहने की व्यवस्था में प्रशिक्षण परिसर व्यवस्था का सहयोग दिया सहयोग। विशेष सहयोगी भारती सिंह ममता वर्मा गीता अग्रवाल मीनू जी पूनम जी और आलोक अग्रवाल वर्ग पालक का विशेष सहयोग चल रहा है

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply