मुंबई में बेकरी उद्योग झेल रही हैं महंगाई की मार, काफी बेकरी बंदी के कगार पर

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

एक तरफ जहां लॉकडॉउन ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है, वहीं कितने कारखाने फैक्ट्री काम धंधे सब बंद हो चुके है और जो थोड़े बहुत काम धंधे चालू हैं उन्हे महगाई की मार झेलना पड़ रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम डेली बढ़ रहे है। घी, तेल, मैदा व आटे के दाम आसमान छू रहे हैं। जी हां आज हम बात कर रहे है मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाले वड़ा पाव की, वड़ा पाव गरीब अमीर सभी खाते हैं लेकिन आपने कभी सोचा की सभी घरेलू खाने पीने की चीजों के साथ पाव और बेकरी के सामान आज भी पुराने रेट पर आपको मिल रहे है, आपको बता दें की मुंबई का बेकरी उद्योग इस वक्त मंहगाई और बुरे संकट के दौर से गुजर रहा है। आज भी पुराने मूल्य पर सभी बेकर उत्पाद आपको उपलब्ध कराते हैं। आज इस मुद्दे को लेकर मुंबई के गांधी हाल बांद्रा में एक सभा का आयोजन किया गया, जहां मुंबई के सभी बेकर पहुंचे और इस महंगाई और मूल्य सही मिलने के लिए आवाज उठाई। इस सभी बेकर्स का कहना है कि सभी को एक समान रेट मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो मजबूरन कितनी बेकरी बंद हो सकती है। गरीब लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जायेगा। इस मुद्दे पर काफी बहस हुई, सभी बेकर्स ने मीडिया के सामने अपनी बाते रखी अपने विचार व्यक्त किए और सभी की सहमति से एक युवा लीडर नासिर अंसारी को मुंबई बेकर्स एसोसिएशन का प्रेसिडेंट चुना गया। नासिर का कहना है कि मैं सबको भरोसा दिलाता हूं जितना हो सकेगा बेकरी उद्योग को बचाया जायेगा और इनको सही बढ़ा हुआ मूल्य जो इनकी मांग है उस पर विचार किया जाएगा। जल्द ही यह समास्या समाप्त हो जायेगी, ताकि मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाले वड़ा पाव आम लोगो तक पहुंच सके ये हमारा उद्देश्य है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply