भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद:-
भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल ने विभाग के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया।
किरतपुर रोड पर स्थित दुर्गा कॉलोनी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवधेश कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन है। वृक्षों से हमें प्राणवायु मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि हम इसी प्रकार वृक्षों को काटते रहे और इनके प्रति लापरवाह रहे तो एक दिन ऐसा आएगा जब हम एक-एक सांस के लिए तरसेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल नजीबाबाद के अध्यक्ष ललित पाल ने कहा कि वृक्षों से हमें फल ईंधन व प्राणवायु तो मिलती ही है इसके साथ साथ यह पानी के प्रवाह से होने वाले जमीन के कटान को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कार्यक्रम संयोजक मृत्युंजय पाल ने कहा कि वृक्ष हमारे द्वारा निकाली गई कार्बन डाइऑक्साइड को सोचते हैं और ऑक्सीजन हमारे सांस लेने के लिए निकालते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, मनमोहन कश्यप, वीरवती, जेपी सिंह, कपिल कुमार, मनोज शर्मा पत्रकार, सीमा, जेपी प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान रहा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply