हिंदू इंटर कॉलेज प्रांगण में विशेश्वर दयाल की प्रतिमा का अनावरण किया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

हिंदू इंटर कॉलेज के प्रांगण में समाजसेवी साहू विशेश्वर दयाल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। रविवार को हिंदू इंटर कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने विशेश्वर दयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहू साहब इस विद्यालय के संरक्षक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी शिक्षाविद होने के साथ-साथ जनमानस के सच्चे हितैषी थे। प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्हीं के अथक प्रयासों से चांदपुर नगर में महिला चिकित्सालय की स्थापना हुई थी। साहू साहब के द्वारा अनेक शिक्षण संस्थाओं एवं धार्मिक संस्थाओं में विशेष सहयोग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं भक्ति संगीत के साथ हुआ। तत्पश्चात देश के विभिन्न नगरों दिल्ली इलाहाबाद मुंबई एवं मेरठ से पधारे उनके परिजनों अर्चना गुप्ता महेंद्र गुप्ता रोहित जयकुमार विनी आशा गुप्ता कमलेश कुमार गुप्ता संजय गुप्ता विवेक गुप्ता शिवानी गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता मधु मित्तल द्वारा मूर्ति का अनावरण किया गया। साहू साहब के परिजनों द्वारा विद्यालय को उपहार स्वरूप धनराशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद कुमार मित्तल प्रबंधक इंजीनियर प्रभाष चंद्र मित्तल के के गुप्ता अनिल कुमार अग्रवाल राम अवतार बंसल राजेश त्यागी एडवोकेट श्रवण कुमार अग्रवाल अजय कुमार मित्तल कृष्ण अवतार अग्रवाल डॉक्टर कृष्ण चंद्र मित्तल अशोक नेताजी एमएस त्यागी दिनेश चंद्र गौड़ वीके त्यागी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अंत में साहू साहब की पुत्री अर्चना गुप्ता ने विद्यालय प्रबंध समिति का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply