कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेर बाज पठान का नगीना में गर्मजोशी से स्वागत किया गया

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेर बाज पठान का पार्टी जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगीना पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य मुफ्ती मोनिश हुसैन के काजी सराय स्थित आवास पर शनिवार की शाम पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेर बाज़ पठान का पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ,पूर्व विधायक सतीश गौतम,अरशद प्रिंस, ब्लॉक अध्यक्ष काजी अरशद मसूद, राकेश मिश्रा एडवोकेट ,मुफ्ती मोनिस हुसैन ,सुधीर पाराशर, मुनीश त्यागी, सरदार गुरदयाल सिंह ,हाजी नसीम अंसारी, इश्तियाक अहमद बाबू आदि ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष शेर बाज पठान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करें तथा जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए हमेशा तैयार रहें। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी पार्टी केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की हर जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की इन भाजपा शासित सरकारों के हर जन विरोधी कार्य का कांग्रेसी कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जन विरोधी कार्य करने में लगी है तथा जनता भाजपा के शासनकाल से पीड़ित हो रही है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply