लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में आषाढ़ पूर्णिमा/ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर चान्दपुर में आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह एवं जयन्ती प्रभारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने महर्षि वेद व्यास जी एवं माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बहन कृतिका पाराशर, छवि शर्मा, पाखी चन्द्रा, परी वर्मा, ख्याति त्यागी, विधि मदान, भूमिका, वंशिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राजेन्द्र कुमार शर्मा, सुभाष चन्द्र, पूनम शर्मा, छोटे सिंह, राम बहादुर शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि वेद व्यास जी का जन्म आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को हुआ था। इनके पिता का नाम मुनि पाराशर तथा माता का नाम सत्यवती था। व्यास जी ने ही अठारह पुराण, गीता, वेद, महाभारत आदि ग्रन्थों की रचना की। अतः इनका जन्मदिन गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह जी ने ‘ गुरु शब्द’ की व्याख्या करते हुए कहा कि अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही गुरु होता है। गुरु अज्ञान को निकालकर ज्ञान का भण्डार भरता है। प्रथम गुरु माता होती है। अतः माता- पिता का हृदय से सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में विजय कुमार, राम मूर्ति सिंह, गेन्दा सिंह, रीता शर्मा, पुष्पराज सिंह सहित सभी आचार्यों ने भाग लिया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply