बसपा कार्यकर्ता महेंद्र कुमार को मुरादाबाद मंडल का मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

चांदपुर निवासी महेंद्र कुमार को मुरादाबाद मंडल का मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती ने प्रदेश भर में बसपा की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिनमें पुराने कार्यकर्ताओं को भी काफी महत्वपूर्ण पदों से नवाजा गया है। बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव पद पर रहे चांदपुर निवासी महेंद्र कुमार को उनकी पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुए बहन मायावती ने उन्हें मुरादाबाद मंडल का मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर मनोनीत कर महेंद्र कुमार से पार्टी के प्रति और अधिक वफादारी निभाने के निर्देश दिए हैं। महेंद्र कुमार ने बहन मायावती का आभार प्रकट कर कार्यकर्ताओं से बसपा को और अधिक मजबूत करने की अपील की। मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार बसपा के एक वफादार सिपाही के रूप में जाने जाते है। संगठन में उन्हे उच्च पद से नवाजे जाने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने बहन मायावती का आभार व्यक्त किया है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply