सहारनपुर नगर विधायक ने किया नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण

0

सहारनपुर से मुकेश शर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी के सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव गुंबर,महापौर डॉ० अजय कुमार सिंह,पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ,महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने आज गोपाल नगर में विधायक निधि से नवनिर्मित सड़क एवं सीवरेज का लोकार्पण किया । भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री राहुल झाम्ब वाली सड़क व सीवरेज का लोकार्पण करते हुए नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के महानगर का सर्वांगीण विकास कराने का काम किया जायेगा उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा का समर्थन करने की अपील की ताकि केन्द्र मे तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके इस दौरान केशव मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा ,वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद चौजड , कृष्ण लाल ठक्कर ज, सुपनीत सिंह , भगत सिंह क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका , के के बत्रा , प्रदीप शर्मा , मोहित आनंद , सिमरन गुम्बर , अक्षु छाबड़ा ,विशाल तोमर ,विकास शर्मा , सुमित अरोड़ा ,रतन सिंह , जोनी बाठला , सन्नी शर्मा सहित भारी संख्या मे क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply