अशोक शर्मा बने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सहारनपुर जिला अध्यक्ष

0

सहारनपुर से मुकेश शर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर के मनोहरपुर निवासी अशोक शर्मा को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का जनपद सहारनपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।उनका मनोनयन, हिंदुत्व के प्रति निष्ठा एवं उनकी कार्य शैली देखते हुए किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा राज्यसभा सांसद, सरिता शर्मा ,उत्तर प्रदेश के संयोजक प्रखर गुप्ता की संस्तुति पर अशोक शर्मा को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया ।है इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियो ने कहा की अशोक शर्मा एक बेहद धार्मिक एवं सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति होने के साथ-साथ समाज सेवा और हिंदुत्व के लिए सदैव कार्य करते रहने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए उनकी हिंदुत्व के प्रति गहरी निष्ठा और आस्था को देखते हुए उन्हें जनपद सहारनपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारीयो को पूर्ण विश्वास है कि अशोक शर्मा संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना हर संभव प्रयास करेंगे एवं उनके नेतृत्व में संगठन सहारनपुर में विकास करेगा जिससे संगठन का दायरा बढ़ेगा और संगठन में नए कार्यकता जुड़ेंगे ।अशोक शर्मा ने अपने मनोनयन के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव भी संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ने का काम करेंगे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply