सीताराम और मुंगिया ने एक साथ छोड़ दी दुनिया

0

संजय शर्मा की रिपोर्ट

चंदक निवासी दंपति ने छोड़ी एक साथ दुनिया। छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक मशहूर गाने की ये लाइन बिलकुल सटीक बैठती हैं यहां के निवासी
61 वर्षीय
दांपत्य जीवन निभाने के बाद लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग दम्पति सीताराम और मुंगिया के ऊपर जिन्होंने
एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद इस जोडे का बालावाली गंगा घाट पर
एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पास के ग्राम भवानीपुर निवासी लगभग 80 वर्षीय
सीताराम और उनकी पत्नी मुंगिया देवी वृद्धावस्था के चलते बीमार रहते थे। 1
जनवरी की शाम 5 बजे मुंगिया देवी की मौत हो गई। इस दुख को सीताराम सह न
सके और दस घंटे बाद रात 3 बजे सीताराम ने भी इस दुनिया को छोड़ दिया। दोनों
की शादी सन् 1962 में हुई थी और दोनों ने 61 साल का सफर एक साथ तय किया। पति
पत्नी की एक साथ मौत गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे अटूट प्रेम
ब ता रहे हैं। दम्पति के सात पुत्रियां और एक पुत्र है। सातों पुत्रियों की शादी हो चुकी
है। पुत्र अविवाहित है। दोनों के एक साथ गुजर जाने से परिवार में असीम दुःख बना हुआ है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply