शेक्सपियर की जयंती पर हैजल मून स्कूल में रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

वार्ड ऑफ एवन विलियम शेक्सपियर की जयंती का उत्सव
नाटककार विलियम शेक्सपियर की जयंती 23 अप्रैल के अवसर पर द हेज़लमून स्कूल में उनके अंग्रेजी साहित्य में अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने तथा छात्रों को उनके साहित्यिक कृतियों से अवगत कराने के लिए दो रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कक्षा VI–VIII के लिए इंटर-हाउस सॉनेट प्रतियोगिता और कक्षा IX–XII के लिए इंटर-हाउस मोनोलॉग प्रतियोगिता में कार्नेलियन हाउस, सिट्रीन हाउस, सफायर हाउस तथा एमरल्ड हाउस ने प्रतिभाग किया।
छात्रों ने शेक्सपियर के अमर पात्रों को जीवंत कर दिया जिसमें जूलियट, किंग लियर, पोर्शिया, ओथेलो और कई अन्य भूमिकाएँ निभाईं। उनके मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन और भावपूर्ण वाचन ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
द हेज़लमून स्कूल की प्रिंसिपल गरिमा सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार विलियम शेक्सपियर ने अंग्रेजी साहित्य को आकार देने और विश्वभर में साहित्यिक परंपराओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सॉनेट प्रतियोगिता में, सफायर हाउस की देविशी को बैस्ट स्पीकर घोषित किया गया, जबकि कार्नेलियन हाउस की निमिषा और सिट्रीन हाउस के मोहम्मद हमज़ा ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रतिभा का परिचय दिया।
मोनोलॉग प्रतियोगिता में सफायर हाउस के मोहम्मद हमज़ा ने अपने शानदार प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सफायर हाउस की अंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं और एमराल्ड हाउस के विषु राजपूत ने अपने सराहनीय प्रदर्शन से तृतीय स्थान प्राप्त किया। साॅनेट तथा मोनोलाॅग दोनों ही प्रतियोगिताओं में सफायर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम साहित्यिक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से भरपूर, एवन के कवि को एक आदर्श श्रद्धांजलि साबित हुआ।
द हेज़लमून स्कूल की प्रबंधिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने अद्भुत और अद्वितीय भावनापूर्ण प्रस्तुतियों को देखकर छात्रों की प्रतिभा,परिश्रम और समर्पण की सराहना की तथा महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारी नई पीढ़ी केवल आधुनिक तकनीक को ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और साहित्यिक मूल्यों को भी समझती है और आत्मसात करती है। साथ ही उन्होंने स्कूल के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं अनुज गौतम, राशि शर्मा, शिवानी आर्या और अल्वीना नाज़ का धन्यवाद किया, जिनके अथक प्रयासों और मार्गदर्शन से छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply