धामपुर में भारी संख्या में ई-रिक्शा संचालित होने से बाजारों में बना रहता है जाम जैसा माहौल

0

धामपुर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट

धामपुर नगर में ई-रिक्शाओं के कारण मुख्य बाजार में अधिकांश जाम की स्थिति बनी रहती है। आपको बता दें कि आजकल धामपुर नगर में काफी अधिक माञा में ई-रिक्शा संचालित हो रही हैं। जिस कारण काफी लोगों को रोजगार मिल रहा है। परन्तु दूसरी तरफ ये ई- रिक्शा आम जनता के लिये परेशानी का शबब बन रही हैं। मुख्य बाजार में ई-रिक्शा के कारण पुरे दिन जाम लगा रहता है। आम जनता का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। मगर जनता की इस समस्या से प्रशासन अन्जान बना हुआ है। मुख्य बाजार के कपड़ा व्यवसायी कुलभुषण माहेश्वरी ने इस सम्बंध में बताया कि दुकानों के आगे इन ई-रिक्शाओ के कारण जाम लगा रहता है। कभी- कभी विवाद की स्थिती भी बन जाती है। नगर की जनता ने प्रशासन से ई-रिक्शाओं के बाजार में प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगाये जाने की मॉग की है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply