सहारनपुर में सेवानिवृत्त होने पर दोनों सब इंस्पेक्टर हुए भाव विभोर

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

जनपद सहारनपुर के दो सब इंस्पेक्टर आज सेवानिवृत्त हुए। आज शुक्रवार को जनपद के सूचना सभागार में दोनों उप निरीक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले उप निरीक्षक रविंद्र सिंह अशफाक अहमद उपनिरीक्षक के सेवाकाल के कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर नकुल अजय कुमार श्रीवास्तव प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी गण मौजूद रहे। दोनों सब इंस्पेक्टरों का पुलिसकर्मियों ने माल्यार्पण कर उन्हें विदाई दी। दोनों सब इंस्पेक्टर अपने स्टाफ के बीच में से जाते हुए भाव विभोर हो गए।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply