लखनऊ श्री कृष्णा फाउंडेशन सामाजिक संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला जागरूकता अभियान चलाया

0

पवन कुमार सोनी की रिपोर्ट
लखनऊ श्री कृष्णा फाउंडेशन(समाज सेवी संस्था) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ब्लाइंड छात्राओं एवं महिलाओं को सम्मानित करने के साथ साथ महिला जागरूकता अभियान चलाया।
संस्था ने ब्लाइंड बालिकाओ एवं महिलाओं को कपड़े की जगह सैनेटरी पैड के इस्तेमाल किये जाने के लिए जागरूक करते हुए उससे होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। संस्था के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सोनी के तत्वावधान में ब्लाइंड बालिकाओं को सैनेटरी पैड, फल एवं खाने की चीज भेंट करते हुए उन्हें फूल देकर एवं गुलाल लगा कर होली एवं महिला दिवस की बधाई दी गई। वहीं दूसरी तरफ संस्था के अध्यक्ष ने महिलाओं को होली के उपलक्ष्य पर साडी भेंट की।
इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में सचिव शिवम सोनी, सुनीता पाण्डे , रितेश मिश्रा , सिद्धांत सोनी, शशांक सोनी, ब्लाइंड संस्था से जया गुप्ता जी, महासचिव एस के सिंह समेत काफी ज्यादा लोग मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply