सेंद्ववार रोड स्थित जीएनजी इंडस्ट्रीज परिसर में न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह व प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार धीमान ने नरदेव दत्त शर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। तथा प्रदेश में चल रही उथल-पुथल व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

जनपद बिजनौर अंतर्गत चांदपुर नगर में न्याय पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर तथा महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को लेकर चर्चा की गई। चांदपुर के सेंधवार रोड स्थित जीएनजी इंडस्ट्रीज परिसर में न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह के पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि इस समय प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा कर रह गई है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। बेरोजगार युवक रोजी-रोटी के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि सरकार को ठेली पटरी वालों को 1लाख रूपये तक की सहायता घोषित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में राजनीति में सक्रिय होकर गरीब व्यक्तियों को सहयोग करना चाहिए। न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार धीमान ने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने नरदेव दत्त शर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार धीमान ने बताया कि न्याय पार्टी आगामी चुनाव में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply