धामपुर में राजश्री पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती पर उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ द्वारा हरिकांत आवास पर एक विचार एवं काव्य गोष्ठी संपन्न हुई

0

संजय शर्मा के सौजन्य से

धामपुर:- राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन जयंती पर उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ द्वारा हरिकांत आवास पर एक विचार एवं काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई।
जिसकी अध्यक्षता श्रीकांत शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह राजपूत सरस रहे। संचालन हरिकांत शर्मा ने किया।


सरस्वती वंदना कवि राजकुमार वर्मा राजन ने की। हिन्दी की महत्ता पर रचना पढ़ते हुए कहा-
लिख लो हिंदी हिंदी बोलो हिंदी प्यारी है हिंदी भाषा नहीं है केवल यह पहचान हमारी है
डॉ अनिल शर्मा अनिल ने कहा कि –
मित्र भाव की महिमा अनुपम,इसको सब न समझ पाएं।विद्वत जन भी सदा बताते,मित्र विहीन न सुख पाए।
डॉ सुरेन्द्र सिंह राजपूत सरस ने कहा-
ग्रह नक्षत्र तो कभी किसी को भी क्षति नहीं पहुंचाते हैं।हम अपने दुष्कर्मों के फल को गर्ल्स नक्षत्र बताते हैं।
कवि देशराज शर्मा उदार, वीरेंद्र सिंह बेताब,एजाज धामपुरी, राजकुमार सिंह ने काव्यपाठ किया।विभूति कांत शर्मा,संजय शर्मा बिल्लू,रजनीश शर्मा,देवराज सिंह और कैलाश आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभी ने हिंदी भाषा और भारतीय भाषाओं में काम करने का संकल्प लिया।अंत में विगत दिनों दिवंगत वरिष्ठ शायर यूसुफ वहजाद, युनूस धामपुरी, जगदीश सिंह (हल्दौर) के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply