पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस नजीबाबाद में समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट


पी डबलू डी गेस्ट हाऊस नजीबाबाद में समस्याओं के समाधान हेतु जन हित में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त समस्याओं का संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया। जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में तीन समस्याएं प्राप्त हुई।


उपरोक्त सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
एक गंभीर समस्या के संबंध में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के एई श्री सतीश कुमार शर्मा व जेई पन्नालाल से व तहसीलदार राधे श्याम शर्मा से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया।

संबंधित अधिकारियों ने समस्या के शीध्र समाधान की बात कही। एक भाजपा कार्यकर्ता की समस्या के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी नजीबाबाद परमानंद झा से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया। उन्होंने शीध्र ही समस्या के समाधान की बात कही। चर्चा परिचर्चा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में भाजपा सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों को जानकारी दी गईं व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री ओमकार सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे, वरिष्ठ पत्रकार भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार शर्मा, भाजपा ट्रेड यूनियन जिला उपाध्यक्ष ओमकार शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, बालकिशन सिंह रवि, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के अरुण कुमार विशनोई व कलीराम सिंह आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply