भाजपा किसान मोर्चा की परिचय बैठक में राजीव चौहान ने दिया एकजुटता पर बल

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट

स्योहारा:- भाजपा के जिला मुख्यालय पर आयोजित किसान मोर्चा की नवगठित टीम की परिचय बैठक का आयोजन हुआ।जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह व चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। तो वहीं नवनियुक्त ज़िला मंत्री राजीव चौहान ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया।

इसके बाद स्योहारा पहुंचने पर फवारे पर सबसे पहले समीर समानी के साथ सभी धर्मों के लोगो ने राजीव चौहान का फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ हीं हिन्दू युवा वाहनी के जिलाअध्यक्ष हरीश चौहान आदि ने भी उनका स्वागत किया।
राजीव चौहान ने सभी का प्यार व सम्मान पाकर सभी का आभार व्यक्त किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply