नजीबाबाद के जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय पर लगा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम।

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट

जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय नजीबाबाद में समस्याओं के समाधान हेतु जन हित में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के आधार पर भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही। जिसमें प्राप्त समस्याओं का संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया। जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में तीन शिकायतें प्राप्त हुई।

1- एक व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से लाखों रुपए ठगने की शिकायत रखी।
2- एक व्यक्ति ने बिना किसी कारण अपने ऊपर 110 जी की कार्यवाही किये जाने की शिकायत रखी।
3- एक किसान द्वारा अपने कुएं पर बिजली कनैक्शन में बहुत देर किये जाने की शिकायत रखी।
उपरोक्त सभी शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
एक गंभीर समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी नजीबाबाद परमानंद झा से उनके कार्यालय में वार्ता की गई। शीध्र ही जांच करा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।चर्चा परिचर्चा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में भाजपा सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान योजना पर उपस्थित लोगों के साथ विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी गई।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री ओमकार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मौ रमजान, भाजपा जिला सदस्य पंचायत जिला सह संयोजक कमल सैनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता सुशीला गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री किमो नरोत्तम त्यागी, पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिला सदस्य संजीव चौहान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नमामि गंगे मंडल अध्यक्ष तारा सिंह, भाजपा कार्यकर्ता भीम सिंह, भाजपा ट्रेड यूनियन जिला उपाध्यक्ष ओमकार शर्मा, भाजपा सैक्टर संयोजक सहदेव प्रजापति,नेमीशरण त्यागी, भाजपा कार्यकर्ता डा पुष्पपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष किमो प्रधान महेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह,राजन कुमार, किरनपाल सिंह, भवानी प्रसाद,राजपाल सिंह व धीर सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply