किसान यूनियन बिजनौर की युवा टीम के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सरदार वीरेंद्र सिंह बाठ का नहटौर आगमन पर युवाओं ने किया भव्य स्वागत

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

भारतीय किसान यूनियन बिजनौर की युवा विंग के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सरदार विरेन्द्र सिंह बाठ के नहटौर में प्रथम आगमन पर युवा नेता रोहित राणा के नेतृत्व में युवाओं ने कोतवाली रोड स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पर पहुँचकर उनका तथा प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर का पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत उनका काफिला गणपति मार्केट स्थित रोहित राणा के प्रतिष्ठान पर पहुँचा। जहाँ केक काटकर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सरदार विरेन्द्र सिंह बाठ ने कहा कि भारतीय किसान युनियन विश्व का सबसे सशक्त संगठन है। जिसमें बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के सिपाही राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत नेतृत्व तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देशन में दिन रात किसान हित में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू का प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के अहिंसक आंदोलन के सिद्धांत का पालन करता है। लेकिन यदि कोई उसे कमजोर समझने की भूल करे तो वह ईंट का जबाब पत्थर से देने की ताकत भी रखता है। इसका स्पष्ट उदाहरण हाल में तब देखने को मिला जब किसानों की एकता व अहिंसक आंदोलन ने केन्द्र की अहंकारी सरकार को तीन कृषि कानून बापस लेने पर विवश कर दिया। उन्होंने युवा किसान-पुत्रों से संगठन को मजबूत करने की अपील की। वहीं प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि किसान हित के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर चला आंदोलन पहला आंदोलन नहीं था और न ही अंतिम था। इससे पहले भी आंदोलन होते रहे हैं और भविष्य में भी की आंदोलनों की आवश्यकता पडेगी। हमें हमेशा आंदोलनों के लिये सजग व संगठित रहना पडेगा। क्योंकि संगठन में ही शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आयेगा जब युवाओं को आंदोलन की बागडोर थामनी पडेगी। इसलिए किसान युवा सदैव संगठित रहें तथा प्रत्येक किसान-पुत्र को संगठन से जोडकर संगठन को और अधिक सशक्त करें। जिला संरक्षक विजयपाल सिंह ने कहा कि किसान युनियन के कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी देखकर उन्हें अपार प्रसन्नता हो रही है। उन्हें खुशी है कि किसान-पुत्रों ने दूसरों के ध्वजों को त्याग कर अपने ध्वज को थाम लिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की भविष्य में भारतीय किसान यूनियन और मजबूत होगी। इस दौरान सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply