स्योहारा समाजवादी पार्टी द्वारा गठबंधन दल की एक संयुक्त मीटिंग आयोजित हुई

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा समाजवादी पार्टी द्वारा समाजवादी पार्टी कार्यालय में गठबंधन के दलों की एक सयुंक्त मीटिंग कराई गई। जिसका संचालन चौधरी आदित्य वीर सिंह ने किया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन की । मिटिंग में समाजवादी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (शिवपाल यादव), लोक दल, महान दल तथा सुहैल देव समाज पार्टी के सैकड़ो नेताओ और कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक बढ़चढ़ कर भाग लिया। गठबंधन के नेताओ और कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी की ओर से फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। गठबंधन के सभी वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए एक स्वर में उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाने का प्रण लेते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने की बात कही। पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने गठबंधन दलों के सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ को हाथ उठाकर कसम दिलाई की वह इस सरकार से प्रदेश की जनता को छुटकारा दिलाने के लिये तथा प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिये अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिये गठबंधन के प्रत्याशियों के लिये जी जान से चुनाव लड़ाएंगे और उन्हें विजयी बनाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभा को सम्बोधित करने वालो में तसलीम अहमद विधायक नजीबाबाद, नईम उल हसन विधायक नूरपुर, मनोज पारस विधायक नगीना, शेख सुलेमान पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष सपा राशिद हुसैन , जिलाध्यक्ष प्रसपा चौधरी अफ़ज़ाल अहमद, जिलाध्यक्ष लोकदल अली अदनान , जिलाध्यक्ष महान दल उपेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष सुभासपा राजेन्द्र कश्यप, मण्डल अध्यक्ष करतार सिंह कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, बढ़ापुर से संभावित प्रत्याशी अय्यूब अंसारी , प्रसपा के प्रदेश सचिव शाहिद प्रधान , राष्ट्रीय सचिव लोहियावाहिनी रणवीर पंवार, महामंत्री हितेश यादव, संजीव प्रधान, महेन्द्र राणा, दिलशाद ठेकेदार, फुरकान चौधरी ,पूर्व जिलाध्यक्ष लोकदल अशोक चौधरी, चौधरी महावीर सिंह,चौधरी ब्रजवीर सिंह, बी. के.सैनी रिटायर्ड अधिकारी, संगीता सैनी,महिला सपा सभा की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी,राधा सैनी,श्लोक पंवार , चांदपुर से सम्भावित प्रत्याशी शेख मुन्तज़िर अहमद,रफ़ि सैफी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, काजी जमाल नासिर, अख़लाक़ अहमद उर्फ पप्पू,महमूद कस्सार आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply