नूरपुर विधानसभा- 24 भाजपा कार्यालय का मंत्री अशोक कटारिया ने किया उद्धघाटन

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

नूरपूर विधानसभा — 24 भाजपा प्रत्याशी श्री चंद्र प्रकाश सिंह (सी० पी० सिंह) के कार्यालय का उद्धघाटन उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया द्वारा किया गया। मंत्री अशोक कटारिया ने विधानसभा में कमल के फूल को खिलाने के लिए और उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। एवं अपने विचारों से उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ हवन पूजा के बाद परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने फीता काटकर कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। सी० पी० सिंह द्वारा सभी उपस्थित भाजपा के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ता एवं सभी उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया। सी० पी० सिंह द्वारा भाजपा सरकार की अब तक की उपलब्धियां बताई एव पूर्व विधायक स्वर्गीय लोकेन्द्र सिंह के कार्यकाल में चल रहे विकास पर उनके आकस्मिक निधन के कारण जो रोक लगी उसकी पुनः दुगुनी प्रगति से करने के लिए स्वं को संकल्पित बताया। सी० पी० सिंह द्वारा लोगो से भारतीय जनता पार्टी को नूरपुर विधानसभा में भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कार्यालय उद्धघाटन में भाजपा के विधानसभा प्रभारी उदयगिरि गोस्वामी, नूरपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आकांक्षा चौहान, श्री महावीर सिंह (पूर्व राज्य मंत्री), श्री दिनेश चौधरी (चेयरमैन जिला सहकारी बैंक, बिजनौर), पुष्पेंद्र शेखावत (चेयरमैन DCF), उमेश कर्णवाल (पूर्व चेयरमैन नगर पालिका नूरपुर), हरिराज सिंह, श्री सुन्दर राणा, विनोद चौहान, डॉ० विनीत देवरा, कविश राणा, अंकुर त्यागी, ,, रवि चौधरी (पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा), जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, चैयरमेन राजू गुप्ता (धामपुर नगरपालिका), चौधरी रावेन्द्र सिंह, रामनारायण सिंह, बीरेंद्र सिंह चौहान, रामवीर सिंह चौहान, उमेश शेखावत, अमित कुमार, भूपेंद्र आचार्य, नरेश भाटी (जिला मंत्री), सुरेंद्र सिंह प्रजापति (जिला मंत्री), सुरेश चौहान (मंडल अध्यक्ष सहषपुर), राजीव त्यागी (मंडल अध्यक्ष मोरना), सुनील सैनी (मंडल अध्यक्ष गोहावर), धर्मेंद्र जोशी (मंडल अध्यक्ष नूरपुर),देशबंधु (पूर्व चेयरमैन, बुढनपुर), जिला प्रवासी सत्यव्रत शास्त्री, विधानसभा प्रवासी सुरेंद्र पाल, विधानसभा महिला प्रवासी बबली शर्मा, अमित कुमार तथा क्षेत्र के सभी सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply