पृथ्वीपुर अकौंधा लिंक मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर 47 वें दिन भी जारी रहा धरना

0

शिवाला कला से सुभाष सिंह की रिपोर्ट✍️

,चांदपुर,
मध्य गंगा नहर फेज 2 खंड 3 ग्राम पृथ्वीपुर अकौधा के लिंक मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान के नेतृत्व में किसानों की पशुशाला के मुआवजे तथा पेयजल आपूर्ति को लेकर धरना 47वे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने अभी तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है। भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ता तथा प्रभावित किसान अपनी मांगो पर अड़े है। जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान ने समाधान न होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है।
धरना स्थल पर मुख्य रूप से जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान,
तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह,
ग्राम अध्यक्ष गजराज सिंह,
ग्राम अध्यक्ष प्रशांत कुमार,
जिला संगठन मंत्री ओमकार सिंह,
देवेंद्र सिंह लक्की, चौधरी रामपाल सिंह, भूदेव सिंह, नितिन कुमार, रवि चौधरी, लवी चौधरी आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply