नजीबाबाद आदर्श नगर चौकी क्षेत्र में बुर्का पहनकर कॉलेज में पहुंचा लड़का, छात्रों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद आदर्श नगर चौकी क्षेत्र में बुर्का पहनकर कॉलेज में पहुंचा लड़का छात्रों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा आपको बता दें कि पूरा मामला थाना नजीबाबाद आदर्श नगर चौकी क्षेत्र का है। नजीबाबाद आदर्श नगर चौकी क्षेत्र में एनआईटी कॉलेज पर सुहेल पुत्र इसरार मोहल्ला पठानपुरा थाना नजीबाबाद निवासी जो 11वीं कक्षा में कासमियां इंटर कॉलेज में पढ़ता है। यह लड़का दो-तीन दिन से एनआईटी कॉलेज बुर्का पहनकर जा रहा था। एनआईटी कॉलेज के छात्रों को इस पर शक हुआ। इसका पीछा करने पर जानकारी हुई कि यह लड़की नहीं लड़का है। जो बुर्का पहनकर एनआईटी कॉलेज आ रहा है। एनआईटी छात्रों के द्वारा आदर्श नगर चौकी क्षेत्र के पुलिस वालों को लड़के को सौंप दिया गया। वहां से लड़के को थाने लाया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply