लाला प्यारेलाल सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर के आचार्य धर्मवीर सिंह हुए सेवानिवृत्त

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

सरस्वती शिशु मंदिर में सेवारत आचार्य धर्मवीर सिंह सेवानिवृत्त हुए।लाला प्यारेलाल सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत आचार्य धर्मवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय खेम सिंह निवासी भगवानपुर रैनी, स्योहारा 31 मार्च 2022 को अपना संपूर्ण सेवा कार्य निष्ठा लगन परिश्रम एवं इमानदारी से पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए है। आचार्य धर्मवीर सिंह 1 जुलाई सन 1982 से शिशु मंदिर योजना में कार्यरत रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका प्रारंभ हरपाल सिंह, कृष्ण कुमार,आशीष गोयल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र, बैग, वस्त्र एवं राशि 5हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह ने सेवानिवृत्त आचार्य धर्मवीर सिंह के कार्य एवं व्यवहार की प्रशंसा करते हुए सभी मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया। रामबहादुर शर्मा, विकास त्यागी, राजेंद्र कुमार शर्मा, रीता शर्मा, गेंदा सिंह, पूनम शर्मा, पुष्पराज सिंह आदि सहित ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply