भाकियू के मिठठेपुर ग्राम अध्यक्ष का बिमारी के चलते हुआ निधन। ग्राम अध्यक्ष की अन्तिम यात्रा में कांधा देते किसान नेता गजेन्द्र सिंह टिकैत

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा:-
क्षेत्र के ग्राम माघपुर उदयचनद उर्फ मिठठेपुर के ग्राम अध्यक्ष मो.खुर्शीद अहमद का लम्बी बीमारी के चलते शनिवार की शाम को निधन हो गया था। उनका दफीना रविवार को हुआ। मो.खुर्शीद अहमद को संगठन के झंडे से सम्मानित कर अन्तिम विदाई दी गई। 
ब्लाक अध्यक्ष चो.गजेन्द्र सिंह टिकैत ने बताया खुर्शीद अहमद एक सच्चे ईमानदार कर्मठ  कार्य कर्ता थे। वह किसान मजदूर के होने वाले सभी आन्दोलन में हिस्सा लेते थे, उनकी भागीदारी दिल्ली किसान आनदोलन भी रही। उनके द्वारा संगठन के लिये दिया गया योगदान हमेशा याद रहेगा। इस दोरान गजराम सिंह,  पोखर सिंह, तिरवेन्द्र सिंह, शफीक अहमद, इमरान, ईशलामूदीन, ओमप्रकाश जाटव आदि रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply