लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में शिशु भारती मंत्रिमंडल का हुआ गठन

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती मंत्रिमंडल का गठन किया गया। नगर के लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर में शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह शिशु भारती प्रमुख, आचार्य राम बहादुर शर्मा सर्व व्यवस्था प्रमुख, विकास कुमार त्यागी एवं विजय कुमार के निर्देशन में शिशु भारतीय मंत्रिमंडल का गठन किया गया। जिसमें भैया ओम अग्रवाल सेनापति,वंश उप सेनापति, जतिन तोमर अध्यक्ष, रक्षित शर्मा उपाध्यक्ष, बहन अक्षरा कौशिक मंत्री, तथा परिधि शर्मा को उपमंत्री मंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त वैष्णवी शर्मा वंदना प्रमुख, अनन्या वंदना सहायक, अनुराग चिकित्सा प्रमुख, आयुष सहायक खेलकूद प्रमुख, हर्षित मौर्य अर्पित सहायक उद्यान प्रमुख प्रिंस प्रथम गौरव कुमार सहायक पुस्तकालय प्रमुख ईशु मोहित सहायक खोया पाया ईश प्रताप प्रमुख वंश कोठारी सहायक जलकल प्रमुख राशि कृतिका पाराशर सहायक स्वच्छता पायल प्रमुख पायल सैनी सहायक एवं शुभ सहरावत अनुशासन प्रमुख समर्थ कुमार सहायक चुने गए। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने सभी चयनित पदाधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों तथा उनके सहायकों को उनके अधिकार एवं दायित्वों का बोध कराते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply