दरबार फुलसंदा में 5 मई को परलोक यात्रा पर्व मनाया गया

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

बिजनोर- आश्रम फुलसंदा मे 5 मई को परलोक यात्रा प्रकाश पर्व मनाया गया। दूर-दूर से आयी संगत ने बाबा फुलसन्दे वालो को पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किये। आज के दिन 5 मई को 19 वर्ष की अवस्था में बाबा फुलसन्दे वालो को यमराज जी आत्माओं के स्वामी परमेश्वर की आज्ञा से परलोक में ले गए। जहां उन्होंने सभी पवित्र आत्माओं व देवताओं, फ़रिशतो, संत, पैगमबर, आदि से मिलवाया, स्वर्ग व नरक भी दिखाए। अंत मे परमेश्वर से मिलवाया। वहा से प्रकाश ही प्रकाश निकलता था।वहाँ से एक गुंजार मंत्र के रूप में होती थी। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा। वहा से आवाज आई देवलोक में हर घंटे पर आराधना होती हैं। पृथ्वी पर तुम्हारी संगत के लिए हमने आराधना के 5 वक्त कायम किये हैं। और तुम्हारे लिए हमने ये मंत्र निश्चित किया है। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा। ये मंत्र ऐसा जहाज हैं जिसके आसरे भर से खरबों आत्मायें भवसागर को पार करेगी। आरती के उपरांत गुरुदेव से संगत आशीर्वाद प्राप्त करके प्रसाद ग्रहण करके अपने घर वापस लौट गये। बाबा फुलसन्दे वालों ने कहा की अन्तकाय मृत्युवे नमः अर्थात उस परमेस्वर की स्तुती करो जो जमीन आसमान का मालिक हैं।इस मौके पर शुभम देवपुत्र, धनपति देवता, राहुल देवता, दानी जी, सुमन देवता, सचिन शर्मा, अंकित शर्मा, मुम्बई से सचिन, सहारनपुर से सौरभ, रुड़की से मधु, मुरादाबाद से राम कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply