भगवंत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ अनिल सिंह ने भगवंत ग्रुप में प्रवेश लेने वाले मेधावी छात्रों को करोडो रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

चांदपुर,
भगवंत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ अनिल सिंह ने अपने संस्थानों में प्रवेश लेने वाले मेधावी छात्रों के लिए 2.5 करोड़ की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। कोविड-19 में जैसी भयंकर बीमारी में अपने माता -पिता का साया खोने वाले छात्रों को भगवंत नि:शुल्क शिक्षा देगा।
डॉ अनिल सिंह के संस्थानों के नाम से झलकती है एक आदर्शवादी पुत्र के संपूर्ण की भावना विदेशों में भी रहकर नहीं भूले अपने देश और अपने समाज की संस्कृति डॉ अनिल सिंह भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनिल सिंह ने अपने पैतृक गांव पाहुली में भगवंत फार्म हाउस पर अपने पिता स्वर्गीय भगवंत सिंह की15वी पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर वार्षिक वैदिक हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस कार्य में डॉक्टर अनिल सिंह की पत्नी श्रीमती आशा सिंह पुत्र कुंवर विभांशु विक्रम सिंह पुत्र वधू अंजली सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी बिजनौर जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, फीना मंडल अध्यक्ष राजकुमार, बास्टा मंडल अध्यक्ष विशेष चौधरी, चांदपुर मंडल अध्यक्ष पुखराज सैनी ,भूपेंद्र सिंह जलीलपुर मंडल अध्यक्ष, सुधेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा किसान मेला नरेश चौधरी ,चमन चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण संगठनों के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर भगवंत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। भगवतं इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में संस्थान के भगवंत सिंह की 15वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ लोकेश बंसल उपनिदेशक डॉ अजय गुप्ता , सह निदेशक डॉ राघव मेहरा,सह निदेशक पुष्पनी वर्मा, रजिस्टार आदित्य शर्मा ,एजीएम फाइनेंस ऑफिसर दुष्यंत कुमार ने भगवंत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर समस्त शिक्षकों ने भी भगवंत जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
ग्राम पाहुली में जन्में डॉ अनिल सिंह जनपद बिजनौर के एक महान व्यक्तित्व हैं मलेशिया में रहकर भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने उपरांत भी अपने देश और अपने गांव को नहीं भूले और अपने माता-पिता से प्राप्त संस्कारों से अपने समाज और देश के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ प्रतिनिधिमंडल में विदेशी दौरे का अपने क्षेत्र और अपने जनपद के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ अनिल सिंह ने क्षेत्र के मेधावीयों के लिए कई स्कॉलरशिप योजनाओं की घोषणा की। भगवंत ग्रुप संस्थान डॉक्टर अनिल सिंह द्वारा अपने माता पिता के सपनों को साकार करने और क्षेत्र एवं जनपद के विकास के लिए समर्पित हैं।
डॉ अनिल सिंह ने अपने अधिकांश प्रतिष्ठानों का नाम अपने माता पिता के नाम पर रखा यह एक पुत्र का अपने माता पिता के प्रति समर्पण के भाव को दर्शाता है भगवंत ग्रुप एवं अन्य संस्थानों में उनके माता-पिता के नाम से अनेकों अवार्ड शिक्षकों को प्रदान किए जाते हैं। 10 साल की सेवा पूर्ण करने पर शकुंतला देवी लोक सर्विस अवार्ड, 15 साल की सेवा के लिए भगवंत सिंह विशिष्ट दीर्घकालीन सेवा अवॉर्ड ,20 साल की सेवा पूर्ण करने पर भगवतं रतन अवार्ड शकुंतला देवी बेस्ट टीचर अवॉर्ड शकुंतला देवी बेस्ट डेडीकेशन अवार्ड आदि
भगवंत ग्रुप के भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर, भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय कोटद्वार उत्तराखंड में देश एवं विदेश के छात्र अध्ययनरत हैं। भगवंत ग्रुप के कई महाविद्यालय एवं कई अन्य उद्योग हैं, डॉ अनिल सिंह ने इस अवसर पर छात्रों एवं छात्राओं के लिए कई स्कॉलरशिप की घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका जो कक्षा 12 में अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करेगी उस छात्रा को इंजीनियरिंग में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। बीए ,बीएससी ,बीकॉम में शकुंतला देवी डिग्री कॉलेज चांदपुर में प्रवेश लेने वाले छात्र एवं छात्राओं को शकुंतला देवी छात्रवृत्ति प्रदान कर प्रदेश में छूट दी जाएगी। भगवंत ग्रुप ने छात्रों को 2.5 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की है साथ ही कोविड-19 में जैसी भयंकर बीमारी में अपने माता पिता का साया खोने वाले छात्रों को भगवंत ग्रुप नि:शुल्क शिक्षा देगा भारतीय सीमा पर युद्ध में शहीद हुए हमारे भारतीय सैनिकों के परिवार के साथ भगवंत ग्रुप हमेशा साथ खड़ा है। ऐसे परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए कुछ सीट आरक्षित कर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply