दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की ओर से आयोजित नारी टुडे अवार्ड से आभा सिंह को किया गया सम्मानित

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

होटल हाईफन में दैनिक जागरण आईनेक्स्ट नारी टुडे अवार्ड का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सीनियर न्यूज़ एडिटर मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी जय प्रकाश पांडे मौजूद रहे। जीवन के हर मोड़ में स्त्री हारती नहीं है उसे हराया जाता है, उसे डराया जाता है इसलिए लड़ना है और आगे बढ़ना है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहीं। मौका था दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के नारी टुडे अवॉर्ड फंक्शन का होटल हाई फन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शामिल होकर समारोह की गरिमा बढ़ाई। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति आत्मनिर्भर भारत के केंद्र में है। मुझे विश्वास है कि भारत सरकार के महिला नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण को इस प्रयास से बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ,वूमेन हू इन्वेस्ट इन देमसेलव गो फरदर,प्रत्येक महिला अपना ज्ञान अपना हुनर और अपनी क्षमता बढ़ाए। अपने स्वास्थ्य के खास रूचि हेतु समय निकालें खुद के अस्तित्व से प्रेम करते हुए आत्मविश्वास से आगे बढ़े। फादर्सन पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका व क्षेत्र की अग्रणी समाजसेवी संस्था आभा फाउंडेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती आभा सिंह को क्षेत्र में गरीबों व पिछड़े लोगों की बेटियों के विवाह कराने और समाज की सेवा करने के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रीमती आभा सिंह ने कहा कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब समाज में बढ़ रहा है, विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने के साथ ही समाज के लिए भी बहुत कुछ कर रही हैं साथ ही श्री मती आभा सिंह, डॉक्टर तुलसी भारद्वाज, डॉक्टर गोपाल मित्तल, डॉक्टर सिमोना जैन, दीप्ति डोगरा, योगिता अग्रवाल डॉ रजनी यादव, डॉक्टर आरती त्यागी, डॉक्टर शिखा जैन, सारंग शर्मा, बेबी, शिवानी जेटली, अनु गोयल, सुमन शर्मा व कीर्ति गुप्ता को भी अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply