इंसानियत शर्मसार, मूक बधिर सफाई कर्मी से की गई मारपीट, ग्रामीणों में गुस्सा, 

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा:-
क्षेत्र में  सफाई कर रहे एक सफाई कर्मचारी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है। सफाई कर्मचारी मुक बधिर बताया जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने में देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर रैनी का है। जहां सफाई कर्मी के पद पर तैनात विवेक कुमार ड्यूटी के दौरान गांव में सफाई कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही रहने वाले महेंद्र सिंह पुत्र महाराज सिंह ने विवेक कुमार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले। घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। मूक बधिर है पीड़ित सफाई कर्मचारी 
पीड़ित विवेक कुमार के पिता हरीश कुमार शर्मा निवासी ग्राम चाबड़ थाना डिलारी जिला मुरादाबाद ने ग्रामीणों के साथ स्योहारा थाने में पहुंचकर तहरीर देते हुए कहा है कि विवेक मूकबधिर है। वह बोल और सुन नहीं सकता है। ड्यूटी के दौरान गांव के रहने वाले महेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिये। 
सफाई कर्मचारी संगठन ने सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उत्तर प्रदेश पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह और मोहम्मद रफ़ी, बंटी, खूब सिंह, सत्येंद्र, राजीव, शीशपाल, कृष्णा आदि ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply