अपराधी अपराध छोड़ दे या फिर शहर नवागत थाना अध्यक्ष (राजीव चौधरी स्योहारा)

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

जिले के तेजतर्रार पुलिस कप्तान डॉ. धर्मवीर सिंह नजीबाबाद थाना कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजवीर चौधरी को स्योहारा थाना की कमान सौंप दी है। उन्होंने तुरन्त विधिवत रूप से थानाध्यक्ष स्योहारा का चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने बताया मेरी प्राथमिकता पूर्ण रूप से सरकार की मंशा और पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशों के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम कराना रहेगी। पीड़ितों को इंसाफ मिलेगा अवैध रूप से होने वाले कार्य सट्टा, अवैध शराब ,खनन एवं अन्य जनता के अनहित कार्यों पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। अपराध तथा अपराधियों से कोई समझौता नहीं होगा। कानून का सम्मान करने वालों को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मीटिंग करते कहा कि जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाएं।और यदि कोई पीड़ित आता है उसकी बात गम्भीरता से सुने और निष्पक्ष रुप बिना देर किये पीड़ित का काम करें। उन्होने कहा कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो। अगर किसी ने भी ऐसा किया तो सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आपको बताते चले कि थानाध्यक्ष राजीव चौधरी पुलिस कार्य के प्रति गम्भीर और जनता के प्रति व्यवहार कुशल पुलिस अधिकारी हैं जनपद के अन्य थानों में भी बतौर थानाध्यक्ष अपनी सराहनीय सेवा दे चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि अभी तीन दिन पूर्व स्योहारा थाना क्षेत्र में चले रहे अवैध खनन को लेकर आई. जी.मुरादाबाद स्तर से बड़ी कार्यवाही हुई। जिसमे निवर्तमान स्योहारा थानाध्यक्ष सहित दो दरोगाओं और चार कॉन्स्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply