भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई संपन्न

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट

स्योहारा भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में ग्राम सत्तोनगरी में भूपेंद्र सिंह उर्फ भोले के निवास पर संपन्न हुई। जिसकी चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़नपुर स्योहारा की अध्यक्षता व आलोक चौधरी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं द्वारा विगत दिनो हुई संयुक्त किसान मोर्चा की दिल्ली में हुई बैठक के बारे में किसान कार्यकर्ताओं को विस्तार से अवगत कराया गया व संगठन को मजबूत बनाए जाने व किसानों को जागरूक किया गया व सदस्यता अभियान चलाया गया आदि के बारे मे चर्चा की गई। इस मौके पर सर्वश्री मुकेश अरविंद चौधरी, छोटे सिंह यादव, महेश यादव, शफीक अहमद, नवीन सैनी, भारत सिंह, अवनीश कुमार, त्रिवेंद्र सिंह, गज राम सिंह आदि किसान कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply