प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मुजफ्फरनगर में सभा का आयोजन हुआ

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट

स्योहारा :-
व्यापार हित मे सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाने वाला संगठन उ.प्र उधोग व्यापार मंडल की एक प्रदेश स्तरीय सभा का आयोजन मुजफ्फरनगर में आयोजित हुआ।जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व संचालन  महामंत्री  राजेन्द्र गुप्ता ने किया ।
जिसमे नगर से हिस्सा लेने पहुंचे व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा समय समय पर आयोजित होने कार्यक्रम सराहनीय होते हैं। क्योंकि इनसे न सिर्फ व्यापारी वर्ग की समस्याओं से रूबरू हो जाते हैं बल्कि सभी पदाधिकारियों की भी भेंट हो जाती है ,अरुण वर्मा ने सभा मे सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार ने जो खाने पीने की चीज़ों पर जो जीएसटी निर्धारित की है वो सरासर गलत हैं  क्योंकि खाद्यान वस्तुएं महंगी होने से आम जन पर महंगाई की और ज़्यादा मार पड़ेगी और इसलिए सभी आम खाद्यान वस्तुओं से जीएसटी को खत्म किया जाए साथ ही उन्होंने सोने पर भी बढ़ाएं गए टेक्स को भी खत्म करने की मांग की है  क्योंकि पहले से ही व्यापारी तमाम तरह के टेक्स चुका रहा है। इसके बाद और तरह के टेक्स यदि लगाए गए तो व्यापारी वर्ग की कमर टूट कर रह जाएगी।
कार्यक्रम में उदित बंसल धामपुर, सरदार गुरु शरण सिंह मोहन, किशनलाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण तिवारी ददुआ, महेंद्र जैन ,मयूर चारुचंद्र खरे, शिव प्रकाश वर्मा ,युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply