पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति करते हुए उन्हें सम्मानित किया

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा:-
पुलिस अधीक्षक बिजनौर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने वाले पुलिस कर्मियों को स्टार धारण कराकर सम्मानित किया गया। शासन के नीति निर्देशों के अनुसार उपनिरीक्षक से पदोन्नति कर निरीक्षक किया गया। जिसमें उपनिरीक्षक राजीव चौधरी थानाध्यक्ष स्योहारा, उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार गौड़ थानाध्यक्ष मंडावली, उपनिरीक्षक संजय पांचाल थाना मण्डावर,उपनिरीक्षक संजीव कुमार चैकपोस्ट प्रभारी बुढ़नपुर व अन्य कर्मी उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुए है उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 दिनेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 प्रवीण रंजन द्वारा स्टार लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद बिजनौर में तत्पश्चात एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ0 दिनेश सिंह द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया, तथा कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। सम्मेलन के उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ0 दिनेश सिंह द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply