विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्र- छात्राओ ने किया हिमालया वैलनेस कंपनी देहरादून का ओद्योगिक भ्रमण

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्र- छात्राओ ने देहरादून में इस्थित देश की सबसे बड़ी आयुर्वेदिक कंपनी हिमालया वैलनेस कंपनी का भर्मण किया। कंपनी के सीनियर एम्प्लॉय ने सभी छात्र- छात्राओ को हिमालया वैलनेस कंपनी में बनने वाले सभी प्रोडक्ट्स की जानकारी दी और स्वदेशी दवाओं के उपयोग के बारे में बताया। सभी छात्र- छात्राओ को आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया की आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से हर रोग का इलाज किया जा सकता है जिसका कोई दुष्प्रभाव भी शरीर पर नहीं होता है। छात्र- छात्राओ ने कंपनी की यूनिट में में हर्बल इंडस्ट्रीज , म्यूजियम , हर्बल गार्डन, मैन्युफैक्चरिंग एरिया कंपनी के वेयर हाउस आदि का भर्मण किया। कंपनी के प्रेजिडेंट डॉ. एस. फ़ारूक़ सर् द्वारा छात्र- छात्राओ को सम्बोधित करते हुए हिमालया वैलनेस कंपनी के सभी उत्पादों की जानकारी दी और छात्र- छात्राओ फार्मेसी के नए स्कोप के बारे में बताया।
इस अवसर पर कॉलेज के सचिव श्री अतुल चौहान ने बताया की फार्मा कंपनी का भर्मण छात्र- छात्राओ के लिए बहुत उपयोगी रहता है और उनके उज्जवल भविष्य बनाने में उनकी सहायता करता है। कंपनी के इस भर्मण में कॉलेज के विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ शिवेंद्र अग्रवाल और प्रवक्ता, पुष्पेंद्र , मनस्वी त्यागी , दीपक , दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे। छात्र- छात्राओ में परमजीत सिंह , अजमल , मनुज, साक्षी, अंकित, ओसामा सैफी, सौरभ, इमरान आदि उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply