नजीबाबाद महाकाल भक्त मंडल के तत्वाधान में शिव मंदिर पर पूजा अर्चना और होगा रुद्राभिषेक

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद महाकाल भक्त मंडल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महाकाल भक्त मंडल के सदस्य द्वारा बताया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4 बजे देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ का प्रत्येक दिन रुद्राभिषेक एवं पूजा – अर्चना विधि – विधान के साथ रामलीला मैदान स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर की जाएगी। जिसके पश्चात सभी शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023 दिन सोमवार से प्रारंभ होगा। अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रत्येक दिन होने वाला रुद्राभिषेक एवं पूजा, पंडित चेतन शर्मा द्वारा कराई जाएगी। महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा सभी शिव भक्तों से अपील की गई कि वह सावन मास में होने वाली पूजा अर्चना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ उठाएं। बैठक में सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, प्रदीप कुमार, देवेंद्र प्रजापति, रजत महेंद्रा, सागर, आयुष चंद्रा, पुलकित विश्नोई, हर्ष शर्मा, तरुण प्रजापति, शानू, अर्पित मेहरा, ऋषभ, अकाश भटनागर, अमित चौहान, विशाल खन्ना, तुषार अग्रवाल, राजा माहेश्वरी, हनी आदि रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply