अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी की पत्नी तृप्ता शर्मा का हुआ निधन

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहारनपुर निवासी श्री अशोक शर्मा जी की पत्नी तृप्ता शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। श्रीमती तृप्ता शर्मा के निधन की खबर सुनकर अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब में गहरा शोक छा गया। सभी पत्रकार बंधुओ ने अशोक शर्मा जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से उनके परिवार को सुख शांति धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। परिजनो ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती तृप्ता शर्मा एक मधुर भाषी एवं मिलनसार महिला थीं। स्वर्गीय तृप्ता शर्मा भी अपने पति श्री अशोक शर्मा जी के साथ समाज सेवा में कंधे से कंधा मिलाकर चलती थीं। स्वर्गीय तृप्ता शर्मा अपने पीछे एक पुत्र और पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गई हैं। स्वर्गीय श्रीमती तृप्ता शर्मा की शव यात्रा में नगर व क्षेत्र के भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply